Sunday, 17 February 2013

टेरा होम कार' यानी चलता फिरता वन BHK फ्लैट

terra home car like as one bhk flatग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे इंटरनेशनल बस एंड यूटीलिटी व्हीकल शो में पीसीपी कंपनी ने 'टेरा होम कार' यानी चलते फिरते वन बीएचके फ्लैट को प्रदर्शित किया। शो में कंपनी के निदेशक राजेश पोद्दार ने बताया कि 550 सेमी लंबी, 200 सेमी चौड़ी और 280 सेमी ऊंची इस कार को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कोई भी व्यक्ति इसे मोबाइल घर या ऑफिस के रूप में यूज कर सकता है।

टेरा होम कार के अंदर किचन, एयरकंडीशनर, हीटर, फ्रिज, माइक्रोवेव, वॉशरूम, शॉवर, अलमारी, स्टीरियों एंड मल्टीमीडिया सिस्टम, टीवी-रेडियो आदि की सभी सुविधाएं दी गई हैं। यानी कि इसमें आप अकेले रहने पर भी बोरियत महसू‌स नहीं करेंगे। इसमें लगा रियर कैमरा कार को बैक करते समय काफी मददगार साबित होता है। इसे वाहन चलाते समय, ऑउटर पॉवर सप्लाई या जनरेटर से चलाया जा सकता है।

भारत में पीसीपी पहली ऐसी कंपनी है जिसने देश में रेडी टू यूज मोटरहोम कम ऑफिस लांच किए हैं। इसमें एक बार में सात लोग आराम से सफर कर सकते हैं। जापानी डिजाइन पर आधारित इस वाहन में 6x6 बेड है। इसके साथ ही कार के लिविंग रूम को भी बेडरूम में बदला जा सकता है। है ना मजेदार कार।

Source : Amar Ujala 

No comments: